साइकिल देकर छवि को किया सम्मानित
कुसमरा। नगर के महाबोधि इंटर कालेज में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक गिरंद शाक्य ने काॅलेज की छात्रा छवि को इंटरमीडिएट में जनपद की वरीयता सूची में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर साइकिल प्रदान की। प्रधानाचार्य गोरेलाल शाक्य, गोविंद बाथम, अश्वनी मिश्रा, दिनेश शाक्य, मनोज कुमार, विनय मिश्रा, रमाकांत सक्सेना, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
मतदान के लिए दिलाई शपथ
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव ने स्वीप के तहत कार्य करने वाली छात्राओं को मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में भी प्रधानाचार्य सुमन यादव ने स्वयंसेवी छात्राओं को अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी। संवाद