सीआरपीएफ जवानों का किया सम्मान
करहल। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीआईएसएफ जवान कस्बा करहल पहुंचे। चुनाव ड्यूटी में आये सीआईएसएफ के जवानों का प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने फूलमालाओं से स्वागत किया। और उनके रुकने की व्यवस्था की। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीआईएसएफ के जवान पहुंच चुके है। उन्होंने कहा बिना किसी भय के मतदाता मतदान करें। अगर कोई दबाव बनाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। संवाद