फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा किले पर दिखेगी 'छावा' की झलक, छत्रपति शिवाजी की जय-जयकार की गूंज; विकी कौशल करेंगे शिरकत

Wed, 19 Feb 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज है। इस अवसर पर आगरा किला में शिव महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए फिल्म अभिनेता विकी कौशल भी आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ उनके पुत्र संभाजी की यादों को संजोए आगरा के किले में 359 साल बाद फिर से उस घटना को जीवंत किया जाएगा। बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला के जहांगीरी महल में महाराष्ट्र के अंजिक्य देवगिरी प्रतिष्ठान की ओर से शिव महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ फिल्म छावा में संभाजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विकी कौशल भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को अंजिक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को शाम 7 बजे से आगरा किले के जहांगीरी महल में शिव जयंती के तहत नाटिका का मंचन होगा, वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज के हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार नाटिका में अफजल खां के वध का मंचन प्रमुख होगा, वहीं फिल्म छावा में संभाजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विकी कौशल प्रमुख रूप से इस आयोजन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के जरिए होगा। करीब 1200 लोग ही इसमें हिस्सा ले पाएंगे।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों का होगा जमावड़ा
दो साल से आगरा किला में हो रहे छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में महाराष्ट्र सरकार शिरकत कर रही है। बुधवार को भी केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव, राव साहब दानवे, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, विधायक डॉ. परिणय फुके, डॉ.परिणय फुके आदि मौजूद रहेंगे। समारोह में छत्रपति के जन्म पर पालना गीत और राज्य गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा। कोल्हापुर का सब्यसाची गुरुकुल ''''मर्दानी खेल'''' प्रस्तुत करेगा। दीपोत्सव, डिजिटल आतिशबाजी भी की जाएगी। वार्ता में प्रथ्वीराज झाला, शुभम थोरात, प्रशांत हरणे, रितेश नाटा, संदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें