ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर खडे़ मरीज।
बदले मौसम से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। बुखार, सीने में जकड़न है, पसलियां दर्द कर रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना औसतन 2500 से अधिक मरीज आ रहे हैं। कुल ओपीडी में 40 फीसदी मरीज वायरल फीवर के हैं।