कासगंज में शराब की दुकान पर चेकिंग करते एसडीएम व आबकारी टीम
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर आबकारी टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को शराब की दुकानों की चेकिंग की। दुकानों पर शराब के स्टॉक का सत्यापन किया गया। इस दौरान दुकानदारों को अनियमितता मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
सदर तहसील क्षेत्र में एसडीएम ललित कुमार और आबकारी निरीक्षक तुषार गौरव ने टीम के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। शराब की बोतल के बार कोड और क्यूआर कोड को स्कैन किया गया। एसडीएम ने कहा कि प्रिंटेड मूल्य पर ही शराब की बिक्री की जाए। उन्होंने सफाई का ध्यान रखने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की बात कही।
सहावर में एसडीएम शिवकुमार सिंह, सीओ शैलेंद्र प्रतिहार, आबकारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, परमहंस कुमार, थाना प्रभारी सहावर राजेश मीणा ने देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दुकानदारों को दिए गए।