फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज में पश्चिम बंगाल के पर्यटक से ठगी: सात हजार का मार्बल का सामान, वसूले 31 हजार, चार फोटो के 2800 रुपये

Tue, 28 Feb 2023 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पश्चिम बंगाल का पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आया था। यहां उसके साथ ठगी की गई। जो सामान सात हजार रुपये का था, पर्यटक को वो सामान 31 हजार रुपये में बेचा गया।  इसके अलावा ताज पर कराई गई फोटो ग्राफी के भी उससे अधिक पैसे लिए गए।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल का दीदार करने आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक से ठगी की गई। उन्हें 7000 रुपये का मार्बल का सामान 31 हजार रुपये में बेचा गया। 40 फोटो खींचकर 2800 रुपये वसूले गए। साथ ही पेठा भी अधिक कीमत पर बेचा गया। पर्यटक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी शशांक दीक्षित 26 फरवरी को ताजमहल देखने आए थे। उन्हें एक गाइड ने ताज का भ्रमण कराया। ताज घुमाने के बाद वो पर्यटक को दक्षिणी गेट से बाहर निकाल लाया। गाइड ही एक मार्बल की दुकान पर ले गया।

आरोप है कि शशांक दीक्षित ने मार्बल के कुछ सामान लिए। 9 सामान की कीमत 31 हजार रुपये वसूले गए, जबकि उनकी कीमत 7 से 8 हजार रुपये थी। गाइड उन्हें एक पेठे की दुकान पर ले गया। पेठे की कीमत कम थी, जबकि रकम ज्यादा वसूली गई। इसी तरह 40 फोटो के 2800 रुपये ले लिए।
विज्ञापन


पर्यटक ने सोमवार को थाना ताजगंज में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस विवेचना कर रही है। गाइड की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, ठगी के आरोप पर दुकानदारों ने आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि ज्यादा रुपये वसूलने के आरोप गलत है। पेठे के रेट लिस्ट पर लिखे रहते हैं। इसके अलावा जो भी सामान दिया जाता है, उसकी कीमत पहले से बता दी जाती है। इसके बाद बिक्री की जाती है।

पहले भी हो चुकी है ठगी

पर्यटकों को ज्यादा कीमत में सामान की बिक्री का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी पर्यटकों के साथ ठगी हो चुकी है। पर्यटक पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। केस भी दर्ज हुए, लेकिन कार्रवाई न होने से धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें