फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर ठगी: तीमारदार से 58 हजार रुपये ठगे, एक आरोपी दबोचा; साथी की तलाश

Mon, 02 Sep 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में टप्पेबाज गैंग को पार्षद ने पकड़ा।  इस गैंग के सदस्यों ने सुबह-सुबह अस्पताल के बाहर बैठे तीमारदार को ठगी का शिकार बनाया था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में टप्पेबाज गैंग ने सोमवार सुबह 6:00 बजे हॉस्पिटल के बाहर बैठे तीमारदारों को ठग लिया। 58000 रुपए लेने के बाद भाग गए। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय पार्षद पंकज अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने तीमारदारों के साथ टप्पेबाज गैंग की तलाश की। 
विज्ञापन


एक अस्पताल के बाद गैंग मिल गया। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया। एक आरोपी को पकड़ लिया। बाकी भाग निकले। पार्षद ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पार्षद का कहना है कि यह गैंग कई लोगों को इसी तरह से धोखाधड़ी का शिकार बना चुका है। पर्ची खिंचवाने के बहाने गहने और रुपए लेकर फरार हो जाते हैं। इनके निशाने पर अस्पताल में अपने परिवार के लोगों का इलाज कराने आए लोग रहते हैं। पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें