फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कानपुर की कंपनी से 36 लाख की ठगी,  जूता फैक्टरी के संचालक पर आरोप; केस हुआ दर्ज

Sun, 22 Sep 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कानपुर की कंपनी ने आगरा के जूता फैक्टरी के संचालक पर 36 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना सिकंदरा में केस दर्ज हुआ है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पुलिस आयुक्त के आदेश पर सिकंदरा थाने में ठगी का केस दर्ज कराया गया है। कानपुर की सुपर हाउस कंपनी की ओर से सिकंदरा स्थित जूता फैक्टरी के संचालक पर आरोप लगाया गया है। आरोप है कि 36 लाख रुपये का माल उधार खरीदा गया। तगादा करने पर चेक मिला जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कानपुर नगर स्थित सुपर हाउस कंपनी के प्रतिनिधि सिराज व्यास ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि सिकंदरा स्थित एमडी ओवरसीज के संचालक हुजूर मेहता से उनके व्यापारिक संबंध थे। उन्होंने कंपनी से 2022 में 36 लाख रुपये का माल खरीदा। रुपयों का तगादा करने पर एक 19 लाख का और दो 8-8 लाख रुपये के चेक दिए।
विज्ञापन


बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गए। फिर से तगादा किया तो बहाना बनाते रहे। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें