शहर में पेटीएम के जरिये पैसा जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गैंग सक्रिय है। दो चश्मा व्यापारियों से गैंग ने पेटीएम का ओटीपी पूछकर 26 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित व्यापारियों ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बल्केश्वर निवासी दिव्यांशु गोयल का संजय प्लेस में चश्मा का शोरूम है। बुधवार को उनके पास एक फोन आया।
कॉल करने वाले ने लेंस की खरीद के बारे में जानकारी ली। 1800 रुपये के लेंस लेने की बात कही। पेमेंट पेटीएम से करने को कहा। इसके बाद पेटीएम का नंबर पूछ लिया। इसके बावजूद दिव्यांशु से काफी देर तक बात करता रहा।