फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनपद के तीन छात्रों का अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा के लिए चयन

Tue, 12 Dec 2023 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के तीन छात्रों का अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा के लिए चयन - लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लखनऊ में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा में मैनपुरी के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के तीन छात्रों का चयन अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा के लिए किया गया है। मंगलवार को श्री एकरसानंद संस्कृत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से लखनऊ में 9 और 10 दिसंबर को हुआ था। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 22 संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शहर के श्री एकसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के आठ छात्रों ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें पांच छात्र विभिन्न्न प्रतियोगिता में विजयी रहे । इनमें से विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्रों का चयन अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा के लिए किया गया । अखिल भारतीय स्पर्धा फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में अयोध्या में प्रस्तावित है ।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा के अंतर्गत साहित्य श्लाेक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र राहुल मिश्रा ने प्रथम, काव्य शलाका प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, काव्य कंठ पाठ प्रतियोगिता में सत्यम पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन तीनों छात्रों का चयन अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा के लिए किया गया। इसके अतिरिक्त भारतीय विज्ञान भाषण प्रतियोगिता में सुधीर मिश्रा ने द्वितीय, व्याकरण भाषण प्रतियोगिता में पारस वशिष्ठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामबदन पांडेय ने सफल छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. कल्पना, डॉ महेश कुमार द्विवेदी, डॉ विजय कुमार शुक्ल, डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें