रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी राजकुमार मीना हरिद्वार में छिपा था। जगदीशपुरा थाने की पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। उसकी एक साल से तलाश की जा रही थी।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 निवासी खानचंद सिंह ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। 16 अक्तूबर 2023 को थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज हुआ। मामले में राजकुमार मीना, उसकी पत्नी और बेटा नामजद किए गए। खानचंद सिंह ने पुलिस को बताया कि राजकुमार उनके भतीजे के सहपाठी के पिता हैं।