फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा युवक कर बैठा ये गलती, लगा 16.80 लाख रुपये का झटका

Sat, 22 Apr 2023 07:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक से रेलवे में नौकरी का झांसा देकर युवक से 16.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाना जगदीशपुरा में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
job fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर निवासी बेरोजगार युवक से 16.80 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गए। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सरकारी नौकरी की तलाश में था युवक

ठाठीपुर, ग्वालियर निवासी सूर्येंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी नौकरी की तलाश में थे। रिश्तेदार राजा भैया ने सेक्टर आठ निवासी अपने साढ़ू राजकुमार के बारे में बताया। कहा कि साढ़ू की रेलवे में अच्छी सेटिंग है। वह टीसी के पद पर नौकरी लगवा देगा। उन्होंने विश्वास कर लिया। राजकुमार ने अपने घर बुलाया। उनसे शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए। शपथ पत्र पर भी हस्ताक्षर कराए। इसके बाद नौकरी लगवाने के लिए 16.80 लाख रुपये ले लिए। एक चेक भी दिया। कहा कि काम नहीं होने पर चेक से आपकी रकम का भुगतान करा देगा।

ये भी पढ़ें - पुलिस ने तोड़ा हिस्ट्रीशीटर की शादी का सपना: बरात ले जाने की कर रहा था तैयारी, तभी हाथों में डल गई हथकड़ी

विज्ञापन

दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित का आरोप है कि काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगी। आरोपियों ने रुपये भी वापस नहीं किए। कई बार फोन पर बातचीत के दौरान राजकुमार और राजा भैया ने रुपये वापस करने का वादा किया। इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि 13 दिसंबर 2022 को राजकुमार और राजा भैया ने अपने घर बुलाया। राजकुमार घर पर नहीं मिला। राजा भैया, उसकी पत्नी पंकज और राजकुमार की पत्नी लाली ने हाथापाई की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। अब घर पर ताला डालकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि राजा भैया, पंकज, राजकुमार, पूनम उर्फ लाली के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, आपराधिक साजिश, जान से मारने की धमकी और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें