फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन की आईसीयू में सस्ता इलाज, निजी में 30 हजार का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के एडवांस आईसीयू में महज हजार रुपये में इलाज मिल रहा है। इसमें मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बेड भी फुल हो गए हैं। निजी अस्पताल में इसका खर्च 30 हजार से अधिक का है। आईसीयू में जल्द ही एक्मो मशीन लगाने की भी तैयारी है। इससे अति गंभीर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 32 बेड का आईसीयू है। इसमें वेंटिलेटर समेत सभी जीवन रक्षक उपकरण शामिल हैं। अब तक 1430 मरीज इलाज पा चुके हैं। इसका प्रतिदिन का शुल्क महज 1000 रुपये है। इसमें दवाएं भी शामिल हैं। निजी अस्पतालों में तो 30 हजार रुपये से अधिक का खर्चा आता है। दिल्ली में यह खर्च और बढ़ जाता है।
आईसीयू को और उन्नत करने के लिए एक्स्ट्रा कॉर्पाेरियल मम्ब्रेन (एक्मो) मशीन लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह मशीन वेंटिलेटर से भी उन्नत है। इससे अति गंभीर मरीजों की जान बचाने की दर बढ़ जाएगी। इसकी खरीद की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन



हृदय, फेफड़े में तेजी से होता है सुधार
- आईसीयू प्रभारी डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि एक्मो मशीन बेहद एडवांस है। एक्मो मशीन से गंभीर मरीजों के हृदय और फेफड़े का कार्य करती है। इंग्लैंड में इसका प्रशिक्षण भी प्राप्त कर आया हूं। यह मरीज के शरीर से रक्त को निकालते हुए कार्बन डाइऑक्साइड को हटाकर ऑक्सीजन देकर शरीर में वापस भेजती है। इससे हृदय और फेफड़े में तेजी से सुधार होता है। निजी अस्पताल में इसका खर्च एक से डेढ़ करोड़ रुपये आता है। इस मशीन की सल्फास, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस, स्क्रब टाइफस, डबल निमोनिया, हार्ट फेल समेत अन्य मर्ज में उपयोगिता है। इससे अति गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें