फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों की भक्ति की चातुर्मास कराती है

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर, मुनि धवल सागर महाराज का मंगल प्रवेश शुक्रवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में हुआ। मुनिश्री ने ससंघ छीपीटोला में चातुर्मास करने की सहमति प्रदान कर दी। यहां प्रवचन में मुनि वीर सागर महाराज ने कहा कि भक्तों की भक्ति ही चातुर्मास करा सकती है। जहां भक्तों की भावना प्रबल होती है वहीं चतुर्मास होता है। छीपीटोला के भक्तों की प्रबल भक्ति को देखते हुए लगता है कि हमें छीपीटोला में ही चतुर्मास करना होगा
विज्ञापन

जयपुर हाउस स्थित मंदिर से एक शोभायात्रा के रूप में मुनि संघ छीपीटोला पहुंचा। महिला श्रद्धालु केसरिया वस्त्र पहन हुए सिर पर मंगल कलश लेकर यात्रा में आगे चल रही थीं। युवा केसरिया टी-शर्ट और बाकी पुरुष श्वेत वस्त्र धारण किए हुए थे। छीपीटोला पहुंचते ही भक्तों ने आरती उतारकर और पाद प्रक्षालन करके मुनियों की अगवानी की। फूलों की वर्षा की गई। क्षमा सागर महिला मैत्री समूह की ओर से आरती और नृत्य प्रस्तुत किए गए। मुनिश्री ने श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवेश करने के बाद भगवान पारसनाथ के दर्शन किए। इसके बाद निर्मल सदन पहुंचे, यहां मुनियों का पाद प्रक्षालन किया गया। इसके बाद धर्मसभा का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण मुनिया जैन, संगीता जैन, मीना जैन, मनीषा जैन ने किया।
आचार्य विद्यासागर महाराज जी के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलन पवन जैन और प्रदीप जैन परिवार ने किया। मुनि धवल सागर महाराज ने कहा कि भक्तों का उत्साह देखने से लगता है कि अब छीपीटोला में ही चतुर्मास करना होगा। मुनि विशाल सागर महाराज ने कहा चतुर्मास स्थापना से पहले सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। मंगल प्रवेश के दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिलीप जैन, प्रदीप जैन, अक्षय जैन, रोहित जैन, श्रीचंद जैन, प्रताप जैन, सुभाष चंद जैन, दया चंद जैन, रमेश चंद जैन, विमल जैन, मुन्ना लाल जैन, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी दिलीप जैन आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन सत्येंद्र जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें