आगरा। फेफड़ों में ब्लैक फंगस की मरीज की हालत में अभी सुधार नहीं दिख रहा। फंगस से फेफड़ों में मवाद भर गया है। इसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
मरीज का इलाज करने वाले डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली महिला एम्स दिल्ली के बाद एसएन में भर्ती हुई हैं। इनकी फेफड़ों में फंगस से मवाद पड़ गया है। मरीज को कई महंगे इंजेक्शन भी लगाए गए हैं। अभी हालत स्थिर है।
20 दिन मेें दो ही मरीज हुए भर्ती
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि संक्रमण की दर कम होने पर ब्लैक फंगस के मरीजों में भी कमी आई है। बीते 20 दिन में ब्लैक फंगस के दो ही मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से एक में नाक में और दूसरे मरीज में फेफड़ों में फंगस मिला है। अब तक 83 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 10 की आंख निकाली गई, 14 की मौत हो चुकी है। 15 मरीजों का अभी वार्ड में इलाज चल रहा है।