फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार्जिंग पॉइंट शुरू, पांच मार्गों पर निकलेंगी ई-बसें

विज्ञापन
आईएसबीटी पर बने चार्जिंग स्टेशन से चार्ज होते ई बसें। संवाद
विज्ञापन
आगरा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर चार्जिंग की समस्या नहीं रहेगी। आईएसबीटी पर चार्जिंग स्टेशन के सात पॉइंट शुरू हो गए है। यहां से पांच मार्गों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग को एक साल पहले 38 इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं लेकिन यह सड़क पर नहीं दौड़ सकी। इसकी वजह चार्जिंग स्टेशन का नहीं होना रहा। आईएसटीबी पर चार्जिंग स्टेशन तैयार हो चुका है। यहां पर आठ चार्जिंग पॉइंट बनाए गए, जिसमें से सात को शुरू कर दिया गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि होली के त्योहार ई-बसों को संचालन यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा। अभी 20 बसें ही संचालित की जा रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार से आईएसबीटी परिसर में सात चार्जिंग पॉइंट शुरू कर दिए हैं। एक बार में चार्ज होने के बाद बस 200 किमी की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी ई बसें
बुलंदशहर, बरसाना, बदायूं, नोएडा और फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें