फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के कातिल भतीजे के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव भैसोंरा बुजुर्ग में 23 फरवरी को आलू की फसल की रखवाली करते समय दिव्यांग चाचा की हत्या उसके ही भतीजे ने चाकू से गला रेत कर दी थी। मामले में पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की थी। अब मामले में आरोपी भतीजे के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में दाखिल की गई है।
विज्ञापन

गांव भैंसोरा बुजुर्ग में 23 फरवरी को आलू की फसल की रखवाली करते हुए दिव्यांग होरीलाल अपने खेत पर ही सो गया था। सुबह लोगों ने जब उसे मृत देखा तो ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। दिव्यांग के भाई जयप्रकाश ने ग्राम प्रधान संत कुमार एवं उसके पिता विजय सिंह और भाई हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की।
जांच में जानकारी हुई कि होरीलाल का भतीजा रनवीर उनसे रंजिश मानता था, मौके मिलते ही उनकी रनवीर ने चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी डीके पंत ने बताया कि मामले में पुलिस ने सभी साक्ष्य संकलन कर रनवीर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें