अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारीजी मंदिर में चरण दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। सुबह 7:45 बजे मंदिर के मुख्य द्वार खुलने के साथ ही भक्त अपने आराध्य के वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
इस दिन बांकेबिहारी महाराज को रजत पायल धारण कराकर उनके श्री चरणों में सृष्टि का प्रतीक चंदन का गोला रखा गया। अक्षय तृतीया पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है।
आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। दूर-दराज से आए भक्तों ने सोमवार शाम से ही वृंदावन में डेरा डाल लिया। मंगलवार को होने वाले चरण दर्शन के लिए बिहारीजी मंदिर में वनवे सिस्टम लागू कर दिया गया है।