फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोर न्यायालय में अव्यवस्था का अंबार

Mon, 10 Nov 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो23किशोर न्यायालय बोर्ड का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़।स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किशोर न्यायालय में अव्यवस्था का अंबार मिला। इस दौरान मात्र एक कर्मचारी ही उपस्थित मिला। सीसीटीवी के तीन दिन पुराने फुटेज दिखाने की कहने पर कर्मचारी ने पासवर्ड का बहाना बना दिया। उन्होंने कर्मचारियों को समय से कार्यस्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग सदस्य ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे निरीक्षण के लिए पहुंची, इस दौरान वहां मात्र एक कर्मचारी मौजूद था। उन्होंने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तीन दिन पुराने फुटेज दिखाने को कहा, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारी अरुण ने पासवर्ड न होने का बहाना कर दिया और फुटेज नहीं दिखाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय बच्चों के अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए यहां की कार्यप्रणाली में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और कार्य को प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने बाल कल्याण समिति कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद मिले समिति सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें