फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: आगरा में घरों में कोहराम... अपनों की खैर-खबर के लिए दौड़े लोग; तीन बसों में गए थे श्रद्धालु

Tue, 02 Jul 2024 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

हाथरस में हादसे की खबर सुनने के बाद आगरा में घरों में कोहराम मच गया। लोग अपनों की खैर-खबर के लिए मौके की तरफ और अस्पताल की तरफ दौड़े। जिले से तीन बसों में श्रद्धालु गए थे। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल, अपनों की जानकारी लेने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दयालबाग के बहादुरपुर, सिकंदरपुर, खासपुर और लालगढ़ी से तीन बसों में भरकर श्रद्धालु सत्संग सुनने के लिए हाथरस पहुंचे थे। हादसे की जानकारी के बाद गांव में कोहराम मच गया। अफवाहें भी खूब उड़ीं, इससे घरों में चीख-पुकार भी होने लगी। अपनों की तलाश में लोग हाथरस और एसएन इमरजेंसी के लिए दौड़ पड़े।

विज्ञापन


बहादुरपुर निवासी राकेश सिंह ने बताया कि चार गांवों से तीन बसों में श्रद्धालु सत्संग सुनने के लिए गए थे। कई अपने निजी वाहनों से भी गए। मेरी पत्नी भी गई थी। जैसे ही टीवी पर हादसे की जानकारी हुई, घरों में कोहराम मच गया।

क्षेत्रीय निवासी सत्यवीर चौधरी और रामचरण सिंह ने बताया कि गांव से कई लोग सुबह प्रवचन सुनने के बाद शाम को आ जाते थे, कुछ वहीं ठहर जाते हैं। गांव में हादसे के बाद अपनों को खोने का डर सता रहा है। दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी और धर्मवीर चौधरी ने बताया कि कइयों के घरों में चूल्हा ही नहीं जला है। एक-एक घर के बच्चे-महिला तक गए हैं। पूरी रात लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें