फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में आधी रात को बवाल...स्कूटी निकालने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव

Sat, 05 Jul 2025 07:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के तेलीपाड़ा में स्कूटी निकालने पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआष सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  दोनों पक्षों के 11 लोग गिरफ्तार किए हैं।च 
 
विज्ञापन
आगरा में आधी रात को बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के तेलीपाड़ा (लोहामंडी) में तेज गति से स्कूटी निकालने पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए। उनमें ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना रात 8 बजे की है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि तेलीपाड़ा निवासी सूफियान मोहल्ले से अक्सर स्कूटी तेजी से लेकर जाता है। कई बार लोगों ने मना किया, लेकिन वो मानता नहीं है। शुक्रवार रात को भी जा रहा था। उसे मामनून आदि ने टोक दिया। इस पर उनमें बहस होने लगी।

मारपीट शुरू हो गई। यह देखकर उनके पक्ष के लोग जुट गए। गाली-गलाैज और मारपीट के दौरान पत्थर फेंके जाने लगे। करीब 10 मिनट तक पथराव हुआ। मोहल्ले में घरों के बाहर बैठे लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि एक पक्ष के जहांगीर, राहुल, सूफियान, शानू, रिहान वहीं दूसरे पक्ष के मामनून, असीम, तारिक, साघब, कैफ और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। मोहल्ले में ही जिस स्थान पर झगड़ा हुआ, वहां से 100 मीटर की दूरी पर ताजिया भी रखा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें