फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कालीन गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान...छह दमकलों ने पाया लपटों पर काबू

Sat, 05 Jul 2025 07:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित कालीन गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
 
विज्ञापन
कालीन गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मोहम्मदपुर (सिकंदरा) में शुक्रवार रात कालीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी पर फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंच गई। गोदाम के पास ही एक स्कूल और दो फैक्टरी भी हैं। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट होने की आशंका है। मामले में फायरब्रिगेड की टीम जांच करेगी। लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रात तकरीबन 12 बजे आग की सूचना मिली थी। मोहम्मद पुर में कपिल मीरचंदानी का मोदी एंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम है। यहां से कालीन की ट्रेडिंग का काम होता है। भवन तीन मंजिला बना है। गार्ड ने गोदाम के अंदर से लपटें उठती देखीं। इस पर मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बताया। उधर, गोदाम से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग भी आ गए। जानकारी पर सीएफओ के साथ शास्त्रीपुरम, संजय प्लेस और ईदगाह स्टेशन की दमकल व पुलिस पहुंच गईं।

गोदाम का मुख्य गेट खोलने के बाद पानी डाला। 1 घंटे में लपटों पर काबू कर लिया गया। हालांकि देर रात दमकलें आग को काबू करने के प्रयास कर रही थीं। सीएफओ के मुताबिक, आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट होने की आशंका है। नुकसान आंकलन भी पूरी तरह से आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। गनीमत रही कि आग को समय रहते काबू कर लिया गया। गोदाम के बगल में ही दो फैक्टरी के साथ ही डाॅ. एमपीएस स्कूल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें