फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली फिजा, आधे शहर में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी की फिजा शुक्रवार शाम को अचानक बदली और आधे शहर में बारिश हुई। शाम को आंधी के बाद छाए बादलों से पारा लुढ़का और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम का मिजाज हर पहर अलग नजर आया। सुबह बादल छाए तो दोपहर में तेज धूप रही। अपराह्न बादल और आंधी आई, जबकि शाम को बारिश हुई। शहर में कुछ जगह बारिश हुई तो कुछ जगह बूंदाबांदी। आधा शहर सूखा ही रह गया। शाम को ठंडी हवा के कारण मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रह सकता है। दिन में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। अब तीन दिन तक बादलों के छाने या आंधी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें