आगरा के थाना पर्यटन में पुलिस ने बृहस्पतिवार को फर्जी स्टे गाइड को गिरफ्तार किया। वह एक अन्य स्टे गाइड के नाम पर गाइडिंग कर रहा था। इसके लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनाया था। मामले में असली स्टे गाइड की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
असली गाइड चला रहे दवा की दुकान
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि शहीद नगर निवासी मोहम्मद रिजवान खान वर्ष 2012 से स्टे गाइड थे। वह वर्तमान में गाइडिंग नहीं करते हैं। उनकी दवा की दुकान है। उन्होंने केस दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि ताजनगरी फेज दो निवासी रिजवानुद्दीन ने फायदा उठाते हुए अपने आधार कार्ड पर उनका नाम लिख लिया। पिता का नाम भी बदल दिया। इसके बाद हाईकोर्ट से मिले स्टे के आधार पर गाइडिंग शुरू कर दी।