फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जिला जेल में बदली व्यवस्था, अब सप्ताह में सिर्फ दो दिन पीसीओ से बात करेंगे बंदी

Fri, 22 Jul 2022 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद जेल प्रशासन ने व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। जांच में पता चला था कि गैंगस्टर ने अपने साथियों से वीडियो कॉल पर बात की थी। मैसेंजर पर मैसेज भेजता था। 
 
विज्ञापन
आगरा जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला जेल के कंप्यूटर से फेसबुक मैसेंजर के जरिए मैसेज भेजने और वीडियो कॉल करने का मामला सामने आने के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जेल प्रशासन ने कार्यालय के कामकाज से बंदियों को हटा दिया है। पीसीओ पर भी नए सेट लगाकर बात कराई जाएगी। इसके लिए अलग से टेलीफोन सेट लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दीवानी से 13 जुलाई को गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था। जांच में पता चला था कि उसने अपने साथियों से वीडियो कॉल पर बात की थी। मैसेंजर पर मैसेज भेजता था। यह सब लाइब्रेरी के पास बंदियों का डाटा फीड करने के लिए लगे कंप्यूटर से किया गया था। कार्यालय के कार्य में लगे चार बंदी गैंगस्टर का सहयोग करते थे। जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि अब किसी भी बंदी से कार्यालय में काम नहीं लिया जाएगा। वहीं पीसीओ के सेट बदले जा रहे हैं। इस पर कॉल की सुविधा होगी, इंटरनेट की नहीं। लाइब्रेरी के पास रखे कंप्यूटर को हटाकर जेलर कार्यालय में लगा दिया गया है। कर्मचारी ही फीडिंग करेंगे।

 पांच मिनट में कटेगी कॉल

अधीक्षक ने बताया कि जेल में 19 पीसीओ लगे थे। अब नए पीसीओ के सेट लगाए जा रहे हैं। रोजाना 300 से 400 बंदी बात कर लेते थे। सप्ताह में बंदी पांच दिन बात कर सकते थे, लेकिन अब यह दो बार बात कराई जाएगी। जो नंबर बंदी देंगे, उनका पहले सत्यापन कराया जाएगा। काल पांच मिनट में स्वत: ही कट जाएगी। एक कर्मचारी की भी ड्यूटी बात कराने में लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें