फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'इंडिया न एनडीए...', चंद्रशेखर आजाद के इस बयान ने बढ़ा दी हलचल, 2027 को लेकर किया बड़ा ऐलान

Tue, 06 Oct 2026 11:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट से प्रत्याशी दक्ष यादव के नामांकन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वह किसी से गठबंधन नहीं करेंगे और उनका गठबंधन जनता के साथ है।
 
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी ने आगरा खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है। सोमवार को आगरा खंड स्नातक चुनाव के लिए कासगंज के दक्ष यादव का नामांकन दाखिल कराने के लिए सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आगरा पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद मीडिया से कहा कि सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं। इंडिया न एनडीए, बल्कि मेरा गठबंधन जनता के साथ है। चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप के साथ उन्होंने मतदान प्रतिशत में अंतर आने पर निशाना साधा।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनाव में मतदान का प्रतिशत 65 बताया जाता है लेकिन दो-तीन दिन बाद ही यह 70 फीसदी हो जाता है। ईवीएम जमा करते वक्त एक-एक वोट का ब्योरा दर्ज किया जाता है। कहा कि वह 2027 के चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि आयोग में चाहे ज्ञानेश कुमार हो या रूपेश कुमार, जब तक प्रक्रिया नहीं बदलती, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। मेरा गठबंधन जनता के साथ है। इंडिया गठबंधन का अगर आमंत्रण आता है तो उसे ठुकराऊंगा नहीं। समाजवादी पार्टी केवल दलितों के नाम का उपयोग कर रही है। पीडीए के नाम पर वोटरों को छला जा रहा है। चंद्रशेखर ने पार्टी संगठन की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, रामगोपाल, सौरभ दयाल, विक्की आजाद, अनिल कर्दम, वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ गौतम आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें