फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण 2019: सूतक लगने के बाद न करें ये काम, जानें ग्रहण काल का समय

Tue, 16 Jul 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण
विज्ञापन
149 साल बाद ग्रहों के दुलर्भ संयोग में मंगलवार को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इस साल का यह पहला और आखिरी चंद्रग्रहण है। मंगलवार रात्रि 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होने वाला यह ग्रहण रात्रि को 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन


कासगंज में चंद्रग्रहण को लेकर लोगों ने पंडित, पुजारी व ज्योतिषाचार्य से संपर्क किया। ग्रहण काल व सूतक लगने के बाद से वर्जित कायों के बारे में जानकारी ली। ज्योतिषाचार्यों ने चंद्र ग्रहण के दौरान राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। 

पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्रहण काल व सूतक काल में कई कार्य वर्जित होते हैं। इन कायों को करने से बचना चाहिए। अधिक से अधिक दान देना चाहिए, जिससे ग्रहण के प्रभाव का असर जीवन पर न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूतक लगने के बाद न करें ये कार्य

- देव प्रतिमाओं का न करें स्पर्श
- गरीब, असहाय, बुजुगों का न करें अपमान
- सुनसान इलाके, शमशान स्थल पर जाने से बचें
- बालों की कटाई, कढ़ाई, सिलाई, खाना पकाने आदि कार्य न करें
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में न निकलें घर से बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें