फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 22 से बन रहे बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कड़ाके की सर्दी की जगह शहर में अब मौसम राहत भरा हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री अधिक रहा। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन

बीते पांच दिनों से दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात का तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ था, जो रविवार रात को 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में यह वृद्धि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई है। हालांकि इसके क्षीण होने से अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने के बाद भी तापमान सामान्य रहने आसार हैं। इसके बाद दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण 22-23 जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 24
न्यूनतम तापमान- 9.5
सूर्योदय- 7:08
सूर्यास्त- 5:48
एक्यूआई- 151
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें