खास बातें
रिवर टर्न : क्री-क्री की आवाज करने वाली चिड़िया रिवर टर्न की लंबाई 39-42 सेमी तथा पंखों का फैलाव 80-85 सेमी होता है। पेट का रंग सफेद, पैरों का रंग लाल होता है।
ब्लैक बेलीड टर्न: पीयू-पीयू की आवाज करने वाली चिड़िया ब्लैक बेलीड टर्न की लंबाई 32-35 सेमी और पंखों का फैलाव 60-65 सेमी होता है। पेट का रंग काला, टांगों का रंग पीला नारंगी होता है।
इंडियन स्कीमर: चीं-चीं की आवाज करने वाली चिड़िया इंडियन स्कीमर की लंबाई 40-45 सेमी, पंखों का फैलाव 100-110 सेमी होता है। पेट का रंख सफेद, टांगें लाल रंग की होती हैं।
मानवीय गतिविधियों से खतरा
रेंजर के मुताबिक इन पक्षियों की आबादी घटने का सबसे बड़ा कारण इनके घोंसलों को नुकसान पहुंचना है। नदी किनारे और टापू पर बढ़ती मानवीय गतिविधियों से इनके वास स्थल उजड़ रहे हैं। बताया कि अंडों के पास मानवीय गतिविधियां रोकने और सियार आदि वन्यजीवों से अंडों को बचाने के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है।