फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा की तीव्र धारा बन रही बांध की मरम्मत में चुनौती

Wed, 21 Aug 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नेथरा पर गंगा के प्रवाह रोकने के लिए बनाए गए कच्चे बांध पर चार दिन पूर्व कटान हो गया था। बांध कटने से नेथरा सहित आस पास के गांव के लिए खतरे के हालात बन गए। लगातार बांध की मरम्मत का कार्य अब किया जा रहा है, लेकिन गंगा की कटान करती तीव्र धारा लगातार चुनौती बनी हुई है। हरिद्वार से गंगा में फिर पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। ऐसी स्थिति में आने वाले समय में गंगा का बढ़ा हुआ पानी फिर मरम्मत में चुनौती न बने। इसके लिए सिंचाई विभाग तेजी से मरम्मत का कार्य पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन

गंगा की धारा लगातार कटान कर रही है। बांध के अलावा नगला खंदारी में किसानों के गंगा किनारे के खेतों में कटान शुरू हो चुका है। कई किसानों के खेत कटकर गंगा में समाने लगे हैं। ऐसी स्थिति को लेकर किसान भी चिंतित हैं। क्योंकि गंगा के प्रवाह का दबाव बांध और किनारे के खेतों की ओर है। किसान लगातार गंगा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्हें आशंका है कि गंगा का प्रवाह सामान्य नहीं हुआ तो काफी खेती का भूभाग गंगा में समा जाएगा।
मंगलवार को सिंचाई विभाग की टीमें बांध की मरम्मत के कार्य और बांध के आसपास के इलाके को कटान से बचाने के लिए कार्य करते रहे। 100 से अधिक श्रमिक मरम्मत के कार्य में जुटे हैं, लेकिन अभी गंगा का प्रवाह सामान्य नहीं हो पा रहा है। बांध की ऊंचाई तक गैवियन क्रेट के साथ सीसी बैग बांध की ऊंचाई तक गंगा की तलहटी से लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें