फोटो24गंजडुंडवारा में चेकिंग के दौरान बाइक चेक करते पटियाली सीओ संदीप वर्मा ।स्रोत:पुलिस
गंजडुंडवारा। पटियाली क्षेत्राधिकारी ने मंगलवार शाम को कस्बा में चेकिंग अभियान चलाया। पांच बुलेट बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगे होने पर उनके चालान किए और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने मंलगवार को पुलिस बल के साथ कस्बा में चेकिंग की। मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों जांच करते हुए चालाकों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात देखे गए। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी पांच बुलेट बाइकों के 50 हजार रुपये के चालान भी काटे गए। सीओ ने बताया कि दुकानदारों और व्यापारियों को समझाया कि अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर कल्याण सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र चाहर, उपनिरीक्षक शरीफ अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद