फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 151 वाहन के काटे चालान, एक वाहन सीज

Fri, 08 Nov 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। 151 वाहनों के चालन काटे गए वहीं एक वाहन को सीज किया। हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सोरों गेट,अमांपुर रोड़,बाईपास मार्ग,नदरई गेट,बिलराम गेट चौराहा,मंडी के समीप वाहन चेक किए। मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जानाकरी दी।
चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के निर्देश दिए। वाहनों से काली फिल्म उतरवाई। एचएसआरपी व स्पीड लेजर मशीन गन (इंटरसेप्टर उपकरण) से ओवर स्पीड में चलने वाले वाहनों की गति को चेक किया। यातायात नियमों का पालन न करने पर एक वाहन को सीज किया। वहीं 151 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई। यातायात प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। नाबालिग बच्चों को अभिभावक वाहन न चलाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें