फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच बिना मास्क निकले लोग, काटा चालान

विज्ञापन
कोसीकलां में वाहन चैकिंग के दौरान वाइक सवार को रोकता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। लॉकडाउन में आप सामान खरीदने जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। बिना मास्क और दो पहिया वाहन पर दो सवारी चलने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को 34 लोगों के चालान काटे गए। दो पहिया वाहन पर दो सवारी चलने वाले 80 एवं बिना मास्क लगाकर वाहन चलाने वाले 18 लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

अनलॉक वन में छूट मिल रही है, लेकिन लोगों को नियमों का पालन करना होगा। शनिवार को बाजार खुला तो पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वाले 34 लोगों का चालान काटा। वहीं 18 वाहन चालक बिना मास्क के पकड़े गए। सभी को मास्क पहनने और जरूरी शरीरिक दूरी बनाएं रखने को लेकर भी जागरूक किया।
इसी कड़ी में पुलिस ने नगर में मोटर व्हीकल एक्ट में 80 बाइकों के चालान काटे और चार वाहनों को सीज कर दिया। इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने कहा कि जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिना मास्क के घर से बाहर निकलना स्वयं एवं समाज के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

कोसी एवं देहात से जांच को भेजे आठ संदिग्ध
कोसीकलां। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोसी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आठ संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भेजा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि इसमें तीन कोसीकलां, एक नगरिया सात विसा, एक नगरिया तीन विसा, दो हुलवाना एवं एक बरहाना से मिला है। वहीं गांव कादौना के कोरोना संक्रमित ग्रामीण के संपर्क में आने वाले परिजन एवं ग्रामीणों सहित कुल 14 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद निर्णय होगा कि गांव में ढील दी जाएगी या फिर अभी और सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें