फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र शुरू...एटा के मंदिरों में लगी भक्तों की लाइनें, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Apr 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लंबी-लंबी कतारें लगी दिखीं। श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन कर लोक मंगल की कामना की। इस दौरान घंटा-घड़ियाल और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। घरों में लोगों ने परंपरागत ढंग से पूजा कर नवरात्र का उपवास शुरू किया। मंदिरों के साथ ही जयकारे के साथ पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु बड़े सबेरे उठे और स्नान ध्यान के बाद तय मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर नवरात्र व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन


एटा जिले में सज रहे पंडालों में भी आयोजकों ने विधि-विधान से कलश स्थापना की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान मंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री देवी की पूजा-अर्चना के साथ घरों में भी कलश की स्थापना की। जय माता की जयकारों के साथ ही माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। सुबह होते ही भक्त मंदिर में पहुंचे पूजा-अर्चना में जुट गए। व्रत रखने वालों ने व्रत रखा और बाजार में व्रत के सामान की जमकर खरीदारी की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।

 

चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के पहले दिन सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। इससे पहले लोगों ने घरों में माता की प्रतिमा की स्थापना के साथ ज्योति जलाई। चारों ओर जय माता दी के जयकार गूंज उठे। आस्था के साथ तमाम श्रद्धालुओं ने नौ दिन के उपवास भी शुरू किए हैं।

 

चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
सुबह उठते ही लोगों ने घरों में साफ-सफाई और नित्यकर्म के बाद उपवास रखकर अखंड ज्योति प्रज्वलित की। विधि-विधान से पूजा कर मंदिरों में मां शैलपुत्री का जलाभिषेक किया। 
 

चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
शहर के ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला देवी मंदिर,जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की कतारें लगी नजर आईं।
 
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
हाथों में पूजा की थाल सजाकर और जल का पात्र लेकर महिला-पुरुष मंदिर पहुंचे। माता रानी की प्रतिमा पर जलाभिषेक व पूजा कर आरती उतारी। पूजा-अर्चना कर माता से कामनाएं मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें