नवरात्र यानि देवी के पवित्र नौ दिन। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सालभर में कुल चार नवरात्रि आती हैं, जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्र का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस बार 22 मार्च 2023, बुधवार से नवरात्र शुरू हो रही हैं। वैसे तो मां दुर्गा की सवारी शेर है, लेकिन जब वे धरती पर आती हैं तो उनकी सवारी बदल जाती है। इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषाचार्य पूनम ने बताया कि इस साल नवरात्रों में माता का आगमन नौका पर और प्रस्थान डोली पर होगा, जोकि अत्यंत शुभ कार्य योग है।