फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नहीं खुलेगा शराब ठेका...महिला आयोग की अध्यक्ष ने खत्म कराया बिटिया का अनशन, महिलाओं से जताई नाराजगी

Sat, 19 Apr 2025 10:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शराब ठेका के विरोध में 10 साल की अंशिका अनशन पर बैठी थी। महिला आयोग की अध्यक्ष बच्ची को धूप में बैठे देख बिफर पड़ीं। इसके बाद बच्ची का अनशन समाप्त कराया। साथ ही ठेका स्थानांतरण के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
अनशन तुड़वातीं महिला आयोग की अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहबाद के डौकी के गांव कौलारा कलां में एक अप्रैल से शराब के ठेके के विरोध में चल रहे धरने को शनिवार शाम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने समाप्त करा दिया। उन्होंने बिटिया अंशिका सिकरवार को पानी पिलाकर अनशन खत्म कराया। साथ ही आश्वस्त किया कि शराब के ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


कौलारा कलां में शाम को डॉ. बबीता चौहान अनशन स्थल पर पहुंचीं और 10 साल की अंशिका को अनशन पर बैठे देख लोगों पर बिफर पड़ीं। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से कहा कि इस बच्ची को शराब के ठेके के बारे में क्या जानकारी। आप लोगों ने इंसानियत को ताक पर रखकर मासूम बच्ची को अनशन पर बिठाया। अगर धरने पर बैठना ही था तो आप लोग धरने पर क्यों नहीं बैठे।

इसके बाद उन्होंने बच्ची को समझाकर अनशन खत्म करने पर राजी किया। उन्होंने अधिकारियों से बेटी का चिकित्सा परीक्षण कराने के निर्देश दिए। महिलाओं के हंगामा करने पर आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों से ठेके को दूसरी जगह पूठा झील के पास शिफ्ट करने के लिए कहा। हालांकि इस पर भी महिलाओं ने ऐतराज जताया। इस दौरान एसडीएम अभय सिंह, एसीपी फतेहाबाद अमरदीप, जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें