फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने ईओ सहित पांच अधिकारियों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
04एमएनपी-15-मनोरमा देवी चेयरमैन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
फोटो-एक
विज्ञापन

चेयरमैन ने ईओ सहित पांच अधिकारियों को जारी किया नोटिस
जनता की समस्याओं का निस्तारण न होने पर चेयरमैन ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बिना बताए कार्यालय से अनुपस्थित हो रहे हैं। शनिवार को चेयरमैन मनोरमा देवी ने कार्यालय का निरीक्षण किया तो ईओ सहित पांच अधिकारी अनुपस्थित मिले। चेयरमैन ने सभी को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
नगर पालिका में अधिकारी और कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के चलते जनता की समस्याओं का समय से निराकरण नहीं हो पा रहा है। इससे लोग चेयरमैन के पास पहुंच रहे हैं। शनिवार को चेयरमैन मनोरमा देवी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें ईओ लालचंद भारती, जेई सिविल राजीव सोनकर, जेई जलकल पूरन सिंह, कर अधीक्षक सर्वेश चौधरी, सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ईओ ने सभी को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि सभी अधिकारी समय से अपने कार्यालय में बैठें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नें जनता की शिकायतें
चेयरमैन मनोरमा देवी ने कहा कि जनता परेशान है। उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सभी अधिकारी नगर पालिका में 10 से 12 बजे का समय जनता की समस्याओं के लिए रखें। इसके अतिरिक्त यदि कहीं मीटिंग में जाना है तो उसकी जानकारी दर्ज कराके ही जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें