फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी में दस लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में शनिवार को विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। दस लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध अवर अभियंता की ओर से बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

शनिवार को उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छपट्टी, बंशीगौहरा और खरगजीतनगर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम ने खरगजीतनगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता, बंशीगौहरा निवासी अनीता देवी, रमेश चंद्र, अजीत कुमार और महादेवी के अलावा छपट्टी निवासी आनंद मोहन, सरजू सिंह यादव, पंकज, सुधीर कुमार, रामवती के खिलाफ बिजली चोरी की पॉवर हाउस स्थित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। टीम ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा बिजली चोरी होते पाई गई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में अवर अभियंता श्याम किशोर बिंद, वाहिद अहमद व स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें