19एमएनपी-12-चीन द्वारा भारती जवानों पर किए गए हमले से आक्रोशित युवा चीनी सामान की होली जलाते हुए
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारतीय सैनिकों पर लद्दाख में धोखे से हमला करने वाले चीनी सैनिकों को लेकर जिले में आक्रोश जारी है। शुक्रवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं ने चीन सरकार का पुतला फूंका और दगाबाजी के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाए। चीनी सामान की होली जलाते हुए बहिष्कार की शपथ ली।
शहर के आगरा रोड बाईपास पर युवाओं ने सबसे पहले लद्दाख सीमा पर शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद युवाओं ने चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए चीनी सामान की होली जलाई। युवाओं का कहना था कि चीन बार-बार गद्दारी कर रहा है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। चीन से आने वाले सामान का पूरे देश के लोगों को बहिष्कार करना चाहिए। युवाओं ने चीनी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अनुराग यादव, शिवेंद्र सिंह, ललित मोहन, पवन कुमार आशीष सिंह रहे। वहीं मैनपुरी युवा संगठन के पदाधिकारियों ने भी चीन सरकार के विरोध में नारेबाजी की। चीन से निर्मित एप का भी प्रयोग न करने की अपील की। मोनू सिंह चौहान, सोनू सिंह चौहान, टिंकू चौहान, जीतपाल कश्यप, सचिन शर्मा, अनुज शाक्य, प्रवेश बाथम रहे।