मैनपुरी। बिजली विभाग गर्मी में बेवजह बिजली कटौती पर अंकुश लगाएगा। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेई संबंधित अधिकारियों को समय से आपूर्ति बाधित होने की सूचना देंगे। बिजली आपूर्ति बाधित होने का स्पष्ट कारण भी बताएंगे। ऐसा नहीं करने पर जेई ही जिम्मेदार होंगे।
गर्मी में लोड बढने से आए दिन फाल्ट, तार टूटने, केबल जलने, ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले सामने आते हैं। जिसके चलते बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं हो पाती है। जेंई और लाइनमैन आपस में ही मिलकर बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं। कटौती बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान होते हैं। कभी कभी लोगों का आक्रेाश बढ़ने पर धरना और जाम तक लगा दिया जाता है। विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अब जेई की जवाबदेही तय की है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेई को उच्चाधिकारियों को आपूर्ति बाधित होने के कारण सहित सूचना देनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है और परिस्थितियां बिगड़ती हैं तो संबंधित जेई ही जिम्मेदार होंगे।
रजिस्टर में लिखना होगा कारण
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेई को सब स्टेशन के रजिस्टर में आपूर्ति बाधित होने का स्पष्ट कारण लिखना होगा। आपूर्ति बाधित रहनें का समय भी लिखा जाएगा। सब स्टेशन क्षेत्र के कितने इलाके की आपूर्ति कितने समय तक बाधित रही यह भी जेई ही रजिस्टर में लिखेंगे।
बाधित बिजली आपूर्ति के लिए अब जेई ही जिम्मेदार होंगे। जेई अगर समय से सूचना नहीं देते हैं और परिस्थितियां बिगड़ती हैं तो जेई की जवाबदेही तय होगी। जेई को ही जिम्मेदार मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता