फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के उत्पादों के विरोध में निकाली रैली

Sun, 09 Oct 2016 12:55 AM IST
चीन के उत्पादों के विरोध में निकाली रैली
विज्ञापन
चीन के उत्पादों के विरोध में निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चीन निर्मित वस्तुओं का विरोध दिन ब दिन बढ़ रहा है। दिवाली से पहले चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की मुहिम में आम लोग स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं। शनिवार को ट्रांसयमुना कालोनी के लोगों ने एक साथ आकर चीन के उत्पादों का प्रयोग न करने को लेकर जागरूक किया और वाहन रैली निकाली। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह ट्रांसयमुना कालोनी के तीनों ब्लॉक ए, बी और सी में निकाली गई जागरूकता रैली को सेवती लाल पचौरी और पार्षद कंचन केशवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों को चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया गया। रैली ए, बी और सी ब्लॉक में घूम घूमकर लोगों को चीन के सामान प्रयोग न करने की अपील करती रही। रैली के समापन पर चीन की बनी झालर जलाकर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान पूर्व पार्षद प्रकाश केशवानी, राजन गुप्ता, राम अवतार यादव, सुरेश वर्मा, मंगल जैन, डा. रवि, मनोज शर्मा, अमित गुप्ता, बलवंत गुप्ता और आशुतोष खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें