फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान बाल-बाल बचे, काफिले की दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 16 Nov 2019 03:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शनिवार को बाल-बाल बच गए। आगरा-सीकरी मार्ग पर उनके काफिले के आगे नीलगाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस गाड़ी में केंद्रीय मंत्री सवार थे, वो टकराने से बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ, जब केंद्रीय राज्यमंत्री फतेहपुर सीकरी स्मारक देखने के बाद आगरा लौट रहे थे। उनके काफिले में स्कॉर्ट के अलावा पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की गाड़ी समेत कई कारें चल रही थीं। सीकरी मार्ग पर काफिले के आगे अचानक नीलगाय आ गई। 

काफिले की एक गाड़ी नीलगाय से टकराई गई। पीछे से एक और गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। हालांकि घटना में किसी के चोट नहीं आई है। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान सकुशल है। उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने फतेहपुर सीकरी में जोधाबाई महल समेत स्मारकों का भ्रमण किया। इसके बाद हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। इस दौरान उनके साथ पू्र्व सांसद चौधरी बाबूलाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें