फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सलोनी ग्रुप पर सेंट्रल जीएसटी का सर्वे, देर रात तक जारी रही जांच

Fri, 03 Feb 2023 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अपंजीकृत व्यापारियों से खरीद की औपचारिकताओं को पूरा न करने व अन्य शिकायतों पर सेंट्रल जीएसटी की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सलोनी ग्रुप पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार को सर्वे शुरू किया। 6 फरवरी 2019 को आयकर विभाग ने लगातार तीन दिनों तक सलोनी ग्रुप के 26 ठिकानों पर छापे मारे थे। इसके बाद अब सेंट्रल जीएसटी की इस कार्रवाई से तेल मिल संचालकों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम तेल मिल में कच्चे माल की खरीद में अनियमिताओं की शिकायत को जांचने में लगी रही।

विज्ञापन


सलोनी ग्रुप बड़े पैमाने पर आढ़तियों और किसानों से सरसों की खरीद करता है। अन्य राज्यों से भी बड़े पैमाने पर खरीद की जाती है। अपंजीकृत व्यापारियों से खरीद की औपचारिकताओं को पूरा न करने व अन्य शिकायतों पर सेंट्रल जीएसटी की टीम जांच कर रही है।

महेश एडिबल ऑयल के बाहर खड़े सरसों के ट्रक

पूर्व राज्य मंत्री की ऑयल मिल पर सेंट्रल जीएसटी के एक दर्जन कर्मचारी खरीद-फरोख्त व अन्य कार्यों की जांच में लगे हैं। टीम ने लगभग 28 घंटों से मिल के अंदर आवाजाही पर रोक लगा रखी है। मिल के बाहर खड़े सरसों से लदे ट्रक कार्रवाई समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी सलोनी ब्रांड का सरसों का तेल बनाती है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें