फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनाए केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को देवी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर बैठक हुई। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। तीनों कृषि कानून भी किसानों के हित में वापस लेने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। खेतों की सिंचाई के लिए रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी पहुंचना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान का मंड़ियों में शोषण रोकने के लिए एमएसपी पर कानून बनाया जाना चाहिए।
केंद्र सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, अहिबरन सिंह, प्रेमसिंह, बेंचेलाल, राजेंद्र सिंह, शोभाराम शाक्य, अतर सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें