बीटेक छात्र की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में भारत और न्यूजीलैंड का मैच देख रहे दयालबाग शिक्षण संस्थान के बीटेक छात्र सिद्धांत गोविंद शर्मा की सिकंदरा में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह अपने तीन दोस्तों के संग मैच देखने आया था। बाइक सवार हमलावरों ने मैदान में खड़े होने का कारण पूछा। इसके बाद रुपयों की मांग की। विरोध पर हमला कर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
वारदात रात करीब 9 बजे हुई। सेक्टर-7, आवास विकास काॅलोनी निवासी सिद्धांत गोविंद शर्मा (24) रविवार रात काॅलोनी के शुभम गुप्ता, पुष्पांजलि गार्डेनिया निवासी शशांक राना और अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट निवासी सिद्धांत राना के साथ शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चाैराहे पर पहुंचे। वहां मैदान में खड़े होकर चारों मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे।