27एमएनपी-24-किशनी ब्लाक का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीडीओ नगेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय किशनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित मिले। खंड विकास अधकिारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खंड विकास अधिकारी गणेश प्रसाद, उर्दू अनुवादक रियाज अहमन व लेखाकार अनिल सक्सेना उपस्थित थे। वहीं एडीओ पंचायत ओमप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ सहायक सत्यम सिंह अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के समय स्थापना पटल सहायक उपस्थित न होने के कारण स्थापना पटल की समीक्षा नहीं की जा सकी। ग्रांट रजिस्ट, कैशबुक का भी अवलोकन किया। जिसमें पता चला कि क्षेत्र पंचायत निधि में बड़ी धनराशि पड़ी है।
इसे जरूरी कार्यों में व्यय करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गार्ड फाइल न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करने पर खंड विकास अधिकारी ने बताया विकास खंड में 281 आवास स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 280 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 265 को द्वितीय और 208 को तृतीय किस्त दी गई है। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व गार्ड फाइल तैयार करने के निर्देश दिए।