फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर पंचायत सचिव को सीडीओ कार्यालय किया संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही करने पर एक पंचायत सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) को सीडीओ कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है। उन पर लगातार काम न करने के साथ ही उच्चाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग न करने का भी आरोप है। संबंधित सचिव की ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी एक अन्य सचिव को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विकास खंड जागीर की ग्राम पंचायत भांवत में ग्राम विकास अधिकारी आलोक कुमार पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। शासन की ओर से लगातार पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, कैटिल शेड आदि के निर्माण के लिए आदेशित किया जा रहा है। इसके बाद भी अब तक ये कार्य यहां अधूरे पड़े हैं। कई बार अधिकारियों के निर्देश के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
31 दिसंबर को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी आलोक कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले थे। फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका था। इस पर सीडीओ ईशा प्रिया के अनुमोदन पर डीपीआरओ स्वामीदीन ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय संबद्ध कर दिया है। उन्होंने रोजाना कार्यालय में उपस्थित होकर निर्देशानुसार कार्य करना होगा। ग्राम पंचायत भांवत का कार्यभार एक अन्य सचिव मनोज कुमार को दिया गया है। अग्रिम आदेशों तक वे ही ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

बीडीओ ने भी दी थी प्रतिकूल रिपोर्ट
ब्लॉक प्रशासन भी पंचायत सचिव आलोक कुमार के कार्य से संतुष्ट नहीं है। इसी के चलते खंड विकास अधिकारी जागीर विमला देवी ने भी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें संबंधित सचिव द्वारा कार्यों में रुचि न लेने और लापरवाही किए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

वर्जन
पंचायत सचिव आलोक कुमार लगातार विकास कार्यों में लापरवाही कर रहे थे। मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन पर सचिव को सीडीओ कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें