फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटू सिंह की गतिविधियों पर सीसीटीवी से नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आजमगढ़ की जेल से कासगंज की जिला जेल में शिफ्ट किए गए कुख्यात कुंटू की गतिविधियों पर जेल प्रशासन की नजर है। हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए कुंटू सिंह की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

कुख्यात ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह डी 11 गैंग का मुखिया है। अपराध की दुनिया में वह बेहद चर्चित है। ऐसे में उसकी निगरानी भी बेहद संजीदगी के साथ की जा रही है। कासगंज की जिला जेल पचलाना में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए कुंटू सिंह की गतिविधियों पर जेल प्रशासन की पैनी नजर रही। इस हाई सिक्योरिटी बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
इन कैमरों की फुटेज के माध्यम से कुंटू सिंह की गतिविधियों पर जेल प्रशासन की नजर है। हालांकि अन्य कैदियों से कुंटू की अभी भी दूरी बनी हुई है। जेल प्रशासन अन्य कैदियों को कुंटू के संपर्क में नहीं आने देगा।
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कुंटू की गतिविधियों पर जेल प्रशासन की नजर है। उसे अन्य कैदियों से दूर रखा गया है। - आदित्य कुमार, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें