फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के ग्राम बढ़ेरी में लिंटर डालते समय युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्राम बढ़ेेेेरी निवासी हुकुम सिंह अपने मकान का लिंटर डलवा रहा था। उनका भतीजा सत्यभान (26) भी लिंटर डलवाने में मदद कर रहा था। अचानक ही उसका शरीर घर के पास से होकर जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसे तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। यह देख वहां मौजूद लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे।
आनन फानन में उसे अमांपुर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसे थम गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यभान चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सत्यभान के दो बेटे भी हैं। सत्यभान की पत्नी रीता रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें