फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रोड के हर घर पर लगे हैं सीसीटीवी, जानें क्या है वजह

Thu, 04 Oct 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन

आगरा में मदिया कटरा रोड पर आज लगभग हर घर और कारखाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 13 मार्च, 2016 से पहले ऐसा कतई नहीं था। लोगों की आंख खुली छह साल के मासूम दिव्य के अपहरण के बाद। बदमाश उसे उसकी दादी की आंखों के सामने घर से उठा ले गए थे। 

विज्ञापन


कागज कारोबारी प्रतीक वार्ष्णेय का बेटा दिव्य घर के लॉन में ही साइकिल चला रहा था। तभी दो बदमाश आए। उसे उठाकर ले गए। खत भेजकर दो करोड़ की फिरौती मांगी। वारदात से पूरा शहर हिल गया था। शहर के लगभग सभी स्कूलों में दिव्य की सकुशल रिहाई के लिए दुआएं मांगी गई थीं।

चार दिन बाद ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगरा आने का कार्यक्रम था। इस कारण से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। उस समय  एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह थे। डीजीपी ने कहा था कि दिव्य की बरामदगी मुख्यमंत्री के आगरा पहुंचने से पहले होनी चाहिए। पुलिस वाले बार-बार उस फुटेज को देखे जा रहे थे जिसमें पूरी घटना कैद थी।
विज्ञापन


तभी एक सिपाही ने शमसाबाद के रहने वाले एक बदमाश को पहचान लिया। बस फिर क्या था। एक के बाद एक पूरा गैंग ट्रेस हो गया। लोकेशन मिल गई। पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ के बाद दिव्य को बरामद कर लिया। खुलासा हुआ कि प्रतीक के घर में ही पीछे की तरफ किराए पर रहने वाले युवक ने यह साजिश रची थी।

विज्ञापन

दिव्य के मिल जाने के बाद भी उसका परिवार महीनों तक टेंशन में रहा। बच्चों का बाहर जाना छूट गया। घर की चारदीवारी को और ऊंचा करा दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड बढ़ा दिए गए थे। इस घटना से आसपास के लोगों ने भी सबक लिया और इस रोड में अधिकांश बिल्डिंगों में सीसीटीवी लग गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें